Hindi News / news / अभी-अभी : सीवान में एक शख्स का मर्डर, अपराधियों ने मारी गोली, चाकू...

अभी-अभी : सीवान में एक शख्स का मर्डर, अपराधियों ने मारी गोली, चाकू से भी बोला हमला

1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 12, 2019, 10:01:47 PM

अभी-अभी : सीवान में एक शख्स का मर्डर, अपराधियों ने मारी गोली, चाकू से भी बोला हमला

- फ़ोटो

SIWAN : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सीवान से जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक शख्स को गोली मारकर मर्डर कर दिया है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने चाकू से भी हमला बोला है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. वारदात जिले के नगर थाना थाना इलाके की है. जहां स्टेशन रोड में अपराधियों ने एक युवक का मर्डर कर दिया. बताया जा रहा है कि स्टेशन रोड स्थित बबन पान भंडार के पास पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने युवक के ऊपर अचानक हमला बोल दिया. मृतक की पहचान जावेद के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक युवक के ऊपर चाकू से भी हमला बोला गया है. गंभीर हालत में जख्मी शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया. वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. सीवान से चंदन की रिपोर्ट