1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 26, 2023, 10:10:11 PM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR: बिहार के सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एनएच-77 पर भीषण हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की जबरदस्त टक्कर में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये हैं। जिसमें 3 मासूम बच्चे भी शामिल हैं। इस हादसे से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है। कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
बता दें कि घटना सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के गाढ़ा के समीप की है जहां तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की सीधी टक्कर हो गई । टक्कर इतना जबरदस्त था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए वहीं ट्रक भी लगभग 20 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरी। घायल सभी की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घायलों में 1 साल का मासूम यशराज 4 साल की बच्ची सोनम कुमारी समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हैं।