1st Bihar Published by: 4 Updated Jul 04, 2019, 10:31:02 AM
- फ़ोटो
Sitamarhi: सीतामढ़ी से बड़ी खबर आ रही है जहां अपराधियों ने सीएसपी संचालक से 4 लाख रूपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों के मंसूबे का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि लूट के दौरान ताबड़तोड़ गोली भी बरसाई और फरार हो गए. खबर के मुताबिक सहियारा थाना क्षेत्र के मटियार कला में इलाहाबाद बैंक के सीएसपी संचालक पर अपराधियों ने फायरिंग की और 4 लाख के करीब कैश लूटकर फरार हो गए. सीएसपी संचालक की हालत नाजुक बताई जा रही है. सीएसपी संचालक को मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है. सीतामढ़ी से सौरभ की रिपोर्ट