1st Bihar Published by: SAURABH KUMAR Updated Nov 13, 2020, 7:57:45 AM
- फ़ोटो
SITAMARHI : सीतामढ़ी के पुपरी थाना इलाके के आवापुर गांव में बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
घायल युवक की पहचना 25 साल के शाहिद अरसद के रुप में की गई है. परिजनों ने बताया कि शाहिद अपने घर के बाहर ही खड़ा था, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए.
स्थानीय लोगों की माने तो घटना को चुनावी रंजिश के कारण अंजाम दिया गया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुपरी थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच जांच में जुट गई है.