ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

सीतामढ़ी में हिस्ट्रीशीटर क्रिमिनल का मर्डर, सरेशाम अपराधियों ने गोलियों से भूना, इलाके में दहशत

SITAMARHI : बिहार में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक ताजा खबर सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने सरेशाम एक हिस्ट्रीशीटर का मर्डर

सीतामढ़ी में हिस्ट्रीशीटर क्रिमिनल का मर्डर, सरेशाम अपराधियों ने गोलियों से भूना, इलाके में दहशत
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI :  बिहार में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक ताजा खबर सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने सरेशाम एक हिस्ट्रीशीटर का मर्डर कर दिया है. जिस वांटेड क्रिमिनल का मर्डर हुआ है, पुलिस कई दिनों से तलाश रही थी. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र की है, जहां अपराधियों ने एक वांटेड क्रिमिनल का मर्डर कर दिया है. बताया जा रहा है कि मृतक अपराधी बैरगनिया के बेगाही गांव का रहने वाला है. उसका नाम राकेश झा बताया जा रहा है. गौरतलब को हो कि राकेश झा अपने इलाके में काफी ज्यादा फेमस था. इसके ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. सीतामढ़ी पुलिस को भी कई दिनों से इसकी तलाश थी. 


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि गोली लगने के कारण वांटेड क्रिमिनल राकेश झा बुरी तरह जख्मी हो गया था, आनन-फानन में इसे इलाज के लिए ले जाया गया था लेकिन उसने दम तोड़ दिया है. राकेश झा के मर्डर के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है.  वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची बैरगनिया थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता