1st Bihar Published by: Saurav Kumar Updated Sun, 19 Jul 2020 02:14:07 PM IST
- फ़ोटो
SITAMARHI: सीतामढ़ी मुजफ्फरपुर पथ के कोआही के पास एक मार्शल दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसमे रुन्नीसैदपुर थाना के एक चौकीदार समेत दो लोगों की मौत हो गई.
मार्शल का ड्राइवर और एक और शख्स हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है. मार्शल अनियंत्रित होकर सड़क किराने लगे एक ट्रक से टकरा गयी. मार्शल गाड़ी में सवाल होकर चौकीदार एवं अन्य 4 व्यक्ति मुजफ्फपुर सीतामढ़ी लौट रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ.
घटनास्थल पर ही चौकीदार सहित दो लोगों की मौत हो गई है. मृतक चौकीदार का नाम मोहम्मद मोकिम है और दूसरे मृतक का नाम विनोद सहनी है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने दोनों शव को घटनास्थल से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.