Hindi News / news / सीतामढ़ी में हादसा, पुपरी डीएसपी की गाड़ी पलटी, बाल-बाल बचे अधिकारी

सीतामढ़ी में हादसा, पुपरी डीएसपी की गाड़ी पलटी, बाल-बाल बचे अधिकारी

1st Bihar Published by: SAURABH KUMAR Updated May 06, 2020, 9:58:53 AM

सीतामढ़ी में हादसा, पुपरी डीएसपी की गाड़ी पलटी, बाल-बाल बचे अधिकारी

- फ़ोटो

SITAMARHI :इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां पुपरी डीएसपी की सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. इस हादसे में डीएसपी संजय कुमार पांडे बाल-बाल बच गए हैं. 


वहीं इस हादसे में डीएसपी समेत उनके ड्राइवर और गार्ड को हल्की चोटें आई है. हादसा मौला नगर के मुख्य सड़क की है, जहां डीएसपी की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. 


बताया जा रहा है कि पुपरी डीएसपी संजय कुमार पांडे अपनी सरकारी गाड़ी से गार्ड के साथ पुपरी से सीतामढ़ी लौट रहे थे. तभी मौला नगर के पास उनकी गाड़ी पलट गई. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानिय पुलिस की टीम पहुंची है. वहीं गाड़ी में सवार डीएसपी समेत गार्ड औऱ ड्राइवर सुरक्षित हैं. सभी को हल्की चोटें आई है.