दिनदहाड़े कारोबारी से 2 लाख रुपए की लूट, घटना के दौरान अपराधियों ने की फायरिंग

1st Bihar Published by: Saurav Kumar Updated Aug 30, 2020, 12:24:21 PM

दिनदहाड़े कारोबारी से 2 लाख रुपए की लूट, घटना के दौरान अपराधियों ने की फायरिंग

- फ़ोटो

SITAMARHI:  एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने एक किराना कारोबारी को अपना निशाना बनाया और हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि किराना कारोबारी मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी लौट रहे थे. इसी दौरान मुरादपुर के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो लाख रुपए लूट लिया.

हालांकि इस घटना में कारोबारी बाल-बाल बच गए और गोली बाइक में लग गई. घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर एक खोखा को बरामद किया है. पुलिस जांच में जुट गई है. अपराधियों की तस्वीर पास के दुकान में लगे एक सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो गई है.

जिसमें एक बाइक पर तीन अपराधी बैठे नजर आ रहे हैं.  पुलिस इस सीसीटीवी  के वीडियो के आधार पर भी मामले की जांच में जुटी हुई है.  व्यवसाई का नाम सोनू कुमार है. जो बैरगनिया का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और लूट की वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.बता दें कि 2 दिन पहले भी सीतामढ़ी के रीगा में दिनदहाड़े अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक की गोली मारकर हत्या कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था.