ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

सीतामढ़ी में कारोबारी की हत्या, बेखौफ अपराधियों ने गोलियों से भूना

SITAMARHI : इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर से पुलिस को चैलेंज करते हुए मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है. ताजा मामला सीतामढ

सीतामढ़ी में कारोबारी की हत्या, बेखौफ अपराधियों ने गोलियों से भूना
Anamika
2 मिनट

SITAMARHI : इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर से पुलिस को चैलेंज करते हुए मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है. 

ताजा मामला सीतामढ़ी के बेला थानाक्षेत्र के विष्णुपुर महापौर पथ की है, जहां देर रात बेखौफ अपराधियों ने कपड़ा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी.कपड़ा कारोबारी की हत्या की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया है.

 बताया जा रहा है कि बेला थाना क्षेत्र के तेलियाही गांव के निवासी नागेंद्र कुमार अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में नागेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने नागेंद्र को मृत घोषित कर दिया. 

वारदात के बाद मौके पर पहुंच पुलिस जांच में जुट गई है. सीतामढ़ी एसपी ने बताया कि आपसी रंजिश के कारण इस हत्या को अंजाम दिया गया है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वहीं  शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता