1st Bihar Published by: Saurav Kumar Updated Sep 20, 2019, 10:16:07 PM
- फ़ोटो
SITAMARHI: गैंगवार में अपराधियों ने एक शख्स को गोलियों भून डाला। शख्स की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक भी अपराधी किस्म का था। घटना सोनबरसा थाना क्षेत्र की है।
बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि विष्णपुर गांव का रहने वाले शख्स बाइक से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान बीच रास्ते में बाइक सवार अपराधियों ने उसको घेरकर कई गोलियां मारी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फिलहाल घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।