ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

सीतामढ़ी में एनकाउंटर, दारोगा शहीद, एक शराब तस्कर भी मारा गया

SITAMARHI : इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां शराब तस्करों ने दारोगा और थाने के चौकीदार को गोली मार दी है. पुलिस एनकाउंटर में एक शराब तस्कर भी मारा गया है. घटनास्

सीतामढ़ी में एनकाउंटर, दारोगा शहीद, एक शराब तस्कर भी मारा गया
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां शराब तस्करों ने दारोगा और थाने के चौकीदार को गोली मार दी है. पुलिस एनकाउंटर में एक शराब तस्कर भी मारा गया है. घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है. पुलिस स्थिति को कंट्रोल करने में जुटी हुई है. 


घटना मेजरगंज थाना इलाके के कुंवारी गांव की है, जहां शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर तस्करों ने अंधाधुध फायरिंग कर दी. इस हमले में  मेजरगंज थाने के चौकीदार और दारोगा दिनेश राम को गोली लगी. आनन-फानन में गंभीर रुप से घायल चौकीदार और दारोगा को को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में दारोगा दिनेश राम की मौत हो गई. 


वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. घटना के बाद पुलिस की अतिरिक्त टीम को वारदात वाली जगह पर भेजा गया है, जहां पुलिस छापेमारी कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मेजरगंज थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि कुंवारी गांव में अवैध रुप से शराब का कारोबार हो रहा है , इसी सूचना के आधार पर पुलिस वाले छापेमारी करने पहुंचे थे, जहां शराब तस्करों ने उनके उपर फायरिंग कर दी, जिसमें दारोगा शहीद हो गए.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता