1st Bihar Published by: SAURABH KUMAR Updated Dec 28, 2020, 9:24:52 AM
- फ़ोटो
SITAMARHI :इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां तेज रफ्तार के कहर ने असमय एक होमगार्ड जवान की जान ले ली. दर्दनाक सड़क हादसे में मौके पर ही होमगार्ड जवान की मौत हो गई.
घटना जिले के बथनाहा थाना के पास की है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बथनाहा थाना में तैनात होमगार्ड जवान की सड़क पर ड्यूटी लगी थी. तभी तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियों ने थाना के ठीक सामने ड्यूटी कर रहे होमगार्ड जवान को कुचल दिया, जिसमें मौके पर ही जवान की मौत हो गई.
मृतक की पहचान दीपू साह के रुप में की गई है. हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया. मौके पर पहुंच पुलिस वाले आनन-फानन में अस्पताल ले गए जहां, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.