सीतामढ़ी में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सीओ को महिलाओं ने जमकर धुना

1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 22, 2019, 1:54:06 PM

सीतामढ़ी में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सीओ को महिलाओं ने जमकर धुना

- फ़ोटो

SITAMARHI : जिले के डुमरा प्रखंड के मेंथौरा बिशनपुर गांव में बाढ़ की स्थिती का जायजा लेने पहुंचे सीओ को ग्रामीणों ने देखते ही पिटाई करनी शुरू कर दी. हाथ में झाड़ू लिए औरतें और डंडे लेकर पुरुषों ने सीओ साहब की पिटाई शुरू कर दी. जिसके बाद सीओ साहब को भाग कर अपनी जान बचानी पड़ी. मामला मेंथौरा बिशनपुर गांव का है, जहां सीओ साहब बाढ़ के हालत का जायजा लेने गए थे. लेकिन सीओ साहब को देखते ही ग्रामीण उग्र हो गए और सीओ की पिटाई करने लगे. उग्र लोगों की मांग थी कि मेंथौरा बिशनपुर और डुमरा प्रखंड को पूरी तरह से बाढ़ग्रस्त घोषित किया जाए. खबर के मुताबिक गुस्साए लोगों ने सीओ और उनके साथ रहे कर्मचारी को नदी में फेंकने का प्रयास किया लेकिन वहीं पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने सीओ को बचाया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और सीओ और कर्मचारी की जान बचाई. सीतामढ़ी से सौरभ की रिपोर्ट