Hindi News / news / AK 47 से सिपाही ने पहले वाइफ को मारी गोली फिर खुद कर...

AK 47 से सिपाही ने पहले वाइफ को मारी गोली फिर खुद कर लिया शूट, 6 माह पहले हुई थी शादी

1st Bihar Published by: SAURABH KUMAR Updated Jan 19, 2020, 2:51:06 PM

AK 47 से सिपाही ने पहले वाइफ को मारी गोली फिर खुद कर लिया शूट, 6 माह पहले हुई थी शादी

- फ़ोटो

SITAMARHI:  सिपाही के सुसाइड मामले में खुलासा हुआ है कि उसने पहले पत्नी को एके 47 से गोली मारी थी. उसके बाद उसने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली. सिपाही ने खूनी खेल अपने सर्विस राइफल एके 47 से खेला. जब ड्यूटी पर नहीं गया तो साथी सिपाही उसके घर पहुंचे तो इसका खुलासा हुआ. यह घटना सीतामढ़ी के डुमरा पुलिस लाइन के पास की है. 

6 माह पहले हुई थी शादी

सहरसा का रहने वाला क्यूआरटी जवान चंद्र भूषण और वाइफ मधु की शादी 6 माह पहले हुई थी. शादी के बाद दोनों पुलिस लाइन के पास किराए के एक के मकान में रहते थे, लेकिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. विवाद इतना बढ़ गया कि चंद्र भूषण ने पत्नी को गोली चार बजे सुबह में ही मार दी और खुद को भी शूट कर लिया. 

कई अधिकारी जांच के लिए पहुंचे

घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी अनिल कुमार, मुजफ्फरपुर एएसपी अभियान विजय शंकर सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गए. एसपी ने फॉरेंसिक जांच टीम को पटना से बुलाने का आदेश दिया है. जिसके बाद कुछ स्पष्ट हो पाएगा. सुबह ड्यूटी के लिए जवान को उठाने के लिए पहुंचे तो क्यूआरटी जवान को दरवाजा बंद मिला और काफी शोर के बाद भी जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो जवानों ने दरवाजा तोड़ा. अंदर देखा तो दोनों का शव पड़ा था. जिसे बाद तुरंत इसकी सूचना एसपी समेत आला अधिकारियों को दी गई. फिहलाल जिला पुलिस उक्त मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है.