1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 16, 2019, 6:26:41 PM
- फ़ोटो
SITAMARHI : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है सीतामढ़ी जिले से जहां अपराधियों ने हथियार के बल पर एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी एक पेट्रोल पंप कर्मी से 1 लाख 55 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. वारदात जिले के बथनाहा थाना इलाके की है. जहां टंडसपुर गांव के पास अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप कर्मी को अपना निशाना बनाया. अपराधियों ने उससे हथियार के बल पर 1.55 लाख लूटकर फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक पेट्रोल पंप कर्मी 1.55 लाख रुपये कैश लेकर जा रहा था. अभी बाइक सवार अपराधियों ने उसे घेर लिया. उसके बाद उन्होंने पिस्तौल भिड़ाकर रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए. पीड़ित की ओर से फोन पर सूचना मिलने के बाद फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. बथनाहा थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. सीतामढ़ी से सौरभ की रिपोर्ट