अभी-अभी : सीतामढ़ी में एक शख्स का मर्डर, सरेआम अपराधियों ने मारी गोली

1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 11, 2019, 7:37:50 PM

अभी-अभी : सीतामढ़ी में एक शख्स का मर्डर, सरेआम अपराधियों ने मारी गोली

- फ़ोटो

SITAMARHI : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है सीतामढ़ी जिले से जहां अपराधियों ने सरेआम एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. वारदात सीतामढ़ी शहर के डुमरा रोड की है. जहां टीवीएस एजेंसी के पास अपराधियों ने सरेआम एक शख्स को गोली मार दी. जिसके कारण उसकी मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक देर शाम एक युवक बाइक से जा रहा था. तभी अपराधियों ने उसे गोली मार दी. जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा. आनन फानन में पैंथर मोबाइल की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो है. मृतक व्यक्ति की पहचान शहर के फिजिकल गली के रहने वाले नागमणि कुमार के रूप में की गई है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस टीम इस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि मृतक के ऊपर भी पहले से हत्या का मामला दर्ज है. अपराधियों को पकड़ने के लिए इलाके में छापेमारी की जा रही है. सीतामढ़ी से सौरभ कुमार की रिपोर्ट