ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

नीतीश कुमार के मुहिम की निकली हवा, 28 साल के युवक से 8 साल की बच्ची का हुआ 'बाल विवाह'

SITAMADHI: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बाल विवाह को रोकने की मुहिम की हवा निकल गई है. सूबे के मुखिया बाल विवाह को बैन करने के लाख दावें कर लें, लेकिन हकीकत कुछ और ही है. बाल

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

SITAMADHI: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बाल विवाह को रोकने की मुहिम की हवा निकल गई है. सूबे के मुखिया बाल विवाह को बैन करने के लाख दावें कर लें, लेकिन हकीकत कुछ और ही है. बाल विवाह को खत्म करने के लिए सरकार सख्त कानून भी बना ले लेकिन इस पर अब तक रोक नहीं लगाई जा सकी है. सीतामढ़ी में एक 8 साल की बच्ची की शादी 28 साल के युवक से चोरी-छिपे करा दी गई है. 

8 साल की मासूम जिसे शादी शब्द का मतलब भी नहीं पता है, उसे 28 साल के युवक के साथ सात फेरों के बंधन में बांध दिया गया है. जिस मासूम के हाथों में कलम और किताब होनी चाहिए उसके माथे में सिंदूर लगाकर उसकी शादी तिगुने से भी ज्यादा उम्र के युवक से कर दी गई है. ये शर्मनाक घटना बेलसंड थाना क्षेत्र के डुमरा गांव की है.


शिव मंदिर के प्रांगण में एक आठ साल की मासूम बच्ची की शादी 28 साल के युवक के साथ चोरी-छिपे कर दी गयी. अभय सिंह और गणेश मंडल नाम के दो दलालों ने चोरी-छिपे लड़की का बाल विवाह कराया है. वहीं लड़का पक्ष बलुआ गांव का रहने वाला है. हद तो ये है कि इस पूरी शादी में बलुआ गांव का सरपंच भी शामिल था. घटना की जानकारी मिलने पर जब स्थानीय लोग मंदिर पहुंचे तब उन्होंने दोनों दलाल को पकड़ कर बेलसंड थाने को सौंप दिया जिसके बाद डुमरा के चौकीदार ने कार्रवाई करने के बजाय दोनों दलालों को भगा दिया.



टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता