ब्रेकिंग
बिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' किया

सिर्फ अपने नाम के लिए जीते हैं नीतीश कुमार, सीएम पर भड़के विजय सिन्हा ने हमला बोला

PATNA : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना जन्मदिन मन रहे हैं। इस मौके पर आज यानी शनिवार को बिहार के बीजेपी कार्यालय में ख़ास तरीके से उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है। पार्टी के

सिर्फ अपने नाम के लिए जीते हैं नीतीश कुमार, सीएम पर भड़के विजय सिन्हा ने हमला बोला
First Bihar
3 मिनट

PATNA : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना जन्मदिन मन रहे हैं। इस मौके पर आज यानी शनिवार को बिहार के बीजेपी कार्यालय में ख़ास तरीके से उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता आज रक्तदान शिविर चला रहे हैं। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। 





विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि कुछ लोग सिर्फ अपने नाम के लिए जीते हैं, लेकिन उनके चले जाने के बाद उनका नाम खत्म हो जाता है। लेकिन जो लोग काम कर रहे हैं, उनकी पहचान कभी खत्म नही होगी। ये बात जनता भी जानती है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का काम सब देख रहा हैं, लेकिन अभी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने नाम के लिए विधायकों का भी नाम मिटा दिया। बिहार के गुंडाराज को वह जनता राज कर रहे हैं। 





नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में जातीय उन्माद फैलाने का काम कर रहे हैं। बीजेपी हमेशा बिहार के विकास के लिए संकल्पित है।उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार ने सवा लाख करोड़ दिया और उसका बंदरबांट हुआ। बिहार विधानसभा अध्यक्ष होने के नाते मैंने कई बार भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कमेटी का गठन किया। बिहार में जो भ्रष्ट लोगों की जमात है, वह विशेष राज्य के नाम पर और पैसे कमाना चाहते हैं। 





विजय सिन्हा ने आगे कहा कि जो लोग आज विशेष राज्य के दर्जे की मांग कर रहे हैं, उन्होंने तब ये मांग क्यों नहीं की जब जब यूपीए की सरकार थी। बिहार सरकार रोज़गार की बात कर रही है, जो इस गुंडाराज में संभव नहीं है। सिन्हा ने कहा कि सरकार पहले भ्रष्टाचार को रोके और ऑनलाइन आर्डर को सुधारे। राजनीति में जब नीतीश कुमार को अस्थिरता लगती है तो इन्हें विशेष राज्य का दर्जा और जातीय जनगणना याद आता है। 





बेगूसराय गोलीकांड की घटना पर विजय सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ गले मिलाकर बहुत बड़ा पाप किया है। उन्होंने बेगूसराय की घटना को आतंकवादी घटना की तरह बताया है। विजय सिन्हा ने कहा कि ये हैरत की बात है कि अपराधी 7 थानों से गुजरते हैं और पुलिस को पता नहीं चल पाता है। मामले को छुपाने के लिए लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। 

टैग्स