ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बर्फीले तूफान के कारण सियाचिन में 4 जवान शहीद, 2 स्थानीय लोगों की भी मौत

SIACHEN : सियाचिन ग्लेशियर पर स्थित सैनिक पोस्ट पर ड्यूटी कर रहे भारतीय जवान बर्फीले तूफान की चपेट में आ गए हैं। बर्फीले तूफान के कारण 4 जवान शहीद हो गए हैं जबकि इसमें 2 स्थान

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

SIACHEN : सियाचिन ग्लेशियर पर स्थित सैनिक पोस्ट पर ड्यूटी कर रहे भारतीय जवान बर्फीले तूफान की चपेट में आ गए हैं। बर्फीले तूफान के कारण 4 जवान शहीद हो गए हैं जबकि इसमें 2 स्थानीय नागरिकों की भी मौत हो गई है। खबरों के मुताबिक 8 जवानों वाली टीम सियाचिन ग्लेशियर पर पेट्रोलिंग के लिए निकली थी इसी बीच बर्फीले तूफान की चपेट में आ गई। 


यह बर्फीला तूफान नॉर्दन ग्लेशियर में आया जिसकी ऊंचाई लगभग 18 हजार फीट से ज्यादा है। सियाचिन ग्लेशियर रेंज में पेट्रोलिंग कर रहे जवानों को अक्सर बर्फीले तूफान का सामना करना पड़ता है, लेकिन यह हादसा बेहद दर्दनाक रहा। बर्फीले तूफान के बाद राहत और बचाव के लिए रेस्क्यू टीम लगातार ऑपरेशन कर रही है। 


कार्यक्रम क्षेत्र में लगभग 20 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित सियाचिन ग्लेशियर दुनिया में सबसे ऊंचा सैन्य पोस्ट माना जाता है। इस पोस्ट पर ड्यूटी करना किसी के लिए आसान काम नहीं। सियाचिन ग्लेशियर का तापमान माइनस 60 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है और इन विषम परिस्थितियों में भारतीय सेना के जवान मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी करते हैं।