ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

सुशांत के जाने के बाद उनकी नई वेबसाइट लांच, टीम ने कहा- उनके सारे सपने होंगे पूरे

DESK : बॉलीवुड के उभरते सितारे सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं रहे. उनके जाने का दुःख उनके परिवार के साथ ही उनके चाहने वालों को हमेशा रहेगा. शायद इसीलिए सुशांत के जाने के

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : बॉलीवुड के उभरते सितारे सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं रहे. उनके जाने का दुःख उनके परिवार के साथ ही उनके चाहने वालों को हमेशा रहेगा. शायद इसीलिए सुशांत के जाने के बाद उनकी टीम ने उनके विचारों को लोगों तक पहुंचने के लिए selfmusing.com नाम से एक वेबसाइट लॉन्च की है.  इस वेबसाइट पर एक्टर के विचारों और आईडियाज को शेयर किया जायेगा. सुशांत की टीम ने बताया कि Self Musing सुशांत का सपना था. 


वेबसाइट के बारे में अनाउंसमेंट उनकी टीम के लोगों ने उन्हीं के फेसबुक पेज पर किया है. उनकी टीम ने लिखा है – “वो हमसे दूर चला गया लेकिन अभी भी हमारे बीच जिंदा है. #SelfMusing  शुरू कर रहे हैं. आप जैसे प्रशंसक सुशांत के लिए वास्तविक "गॉडफादर" थे. जैसा कि उनसे वादा किया गया था, इस स्पेस को उनके सभी विचारों, शिक्षाओं, सपनों और इच्छाओं में परिवर्तित करना. हां, हम सभी पॉजिटिव एनर्जी को यहां डाल रहे हैं. जिन्हें वो अपने पीछे छोड़ गए हैं. #AlwaysAlive  #BestofSSR.”


सुशांत के जाने के बाद उनकी नई वेबसाइट लांच, टीम ने कहा- उनके सारे सपने होंगे पूरे


फिलहाल ये वेबसाइड अभी डेवलपिंग स्टेज पर है, जिसमें अभी सिर्फ होम पेज तैयार किया गया है. इसी पेज पर डिस्क्रिप्शन में लिखा है- सुशांत सिंह राजपूत एक भारतीय अभिनेता, डांसर, उद्यमी और परोपकारी व्यक्ति थे. # SelfMuse  उनका जुनून था. जैसा कि उनसे वादा किया गया था, ये एक ऐसा स्थान है जिसमें उनके सभी विचार, सीख और इच्छाएं होंगी. वो चाहते थे कि लोग इन सब के बारे में जानें.


सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने सभी को अंदर तक हिला दिया. हर कोई उनके लिए पोस्ट कर रहा है. उनकी असामयिक मौत ने सब को स्तब्ध कर दिया है. बता दें कि सुशांत सिंह ने एक समय पर अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी विश लिस्ट पोस्ट की थी जिसे वो पूरा करना चाहते थे.