ब्रेकिंग
बिहार में मल्टी-ट्यून्ड हॉर्न बजाने वालों की खैर नहीं! नगर निगम की गाड़ियों पर भी होगी सख्त कार्रवाई, जानें नया नियम✦Bihar Politics : अनंत सिंह पर एक्शन के बाद CM हाउस पहुंचे ललन सिंह, सम्राट चौधरी से बंद कमरे में 30 मिनट तक हुई बात; अब आगे क्या?✦पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: बिहार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर रूप से घायल✦Bihar News : 'माउग देकर JDU में आया है ....', अनंत सिंह किस बड़े नेता पर भड़के, कहा - नीतीश कुमार को तो कुछ मालूम ही नहीं तो फैसला कैसे लेंगे ? ✦पटना में खाकी की दबंगई... सिपाही की पिटाई कर तानी पिस्टल, जानें पूरा मामला✦बिहार में मल्टी-ट्यून्ड हॉर्न बजाने वालों की खैर नहीं! नगर निगम की गाड़ियों पर भी होगी सख्त कार्रवाई, जानें नया नियम✦Bihar Politics : अनंत सिंह पर एक्शन के बाद CM हाउस पहुंचे ललन सिंह, सम्राट चौधरी से बंद कमरे में 30 मिनट तक हुई बात; अब आगे क्या?✦पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: बिहार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर रूप से घायल✦Bihar News : 'माउग देकर JDU में आया है ....', अनंत सिंह किस बड़े नेता पर भड़के, कहा - नीतीश कुमार को तो कुछ मालूम ही नहीं तो फैसला कैसे लेंगे ? ✦पटना में खाकी की दबंगई... सिपाही की पिटाई कर तानी पिस्टल, जानें पूरा मामला

शराबी पति ने पत्नी के चेहरे पर डाला तेजाब, पूरे परिवार के साथ हुआ फरार

SUPAUL: सुपौल में एक हैवान पति ने शराब के नशे में धुत होकर अपनी पत्नी के चेहरे पर तेजाब डाल दिया। सोए अवस्था में सुबह-सुबह तेजाब डालकर पति अपने परिवार वालों के साथ फरार हो गय

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल में एक हैवान पति ने शराब के नशे में धुत होकर अपनी पत्नी के चेहरे पर तेजाब डाल दिया।  सोए अवस्था में सुबह-सुबह तेजाब डालकर पति अपने परिवार वालों के साथ फरार हो गया। तड़पती पत्नी को गांव वालों ने राघोपुर अस्पताल पहुंचाया ।फिलहाल पूरे मामले पर पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।


यह घटना  राघोपुर थाना इलाके के धरहरा गांव स्थित धोबी टोला की है। जहां मो. नौशाद नाम के एक शख्स ने अपनी पत्नी के उपर शराब के नशे में धुत होकर तेजाब डाल दिया।इस बाबत पीड़ित पत्नी ने बताया कि उसका पति उसके साथ दहेज को लेकर अक्सर मारपीट किया करता था। कल देर रात वह शराब के नशे में धुत होकर आया था । इस दौरान नोकझोंक में ननद ने कहा कि इसके चेहरे के ऊपर तेजाब डाल दो। जिसके बाद सब ने मुझे सोने दिया और सोए अवस्था में सुबह 4:00 बजे मेरे चेहरे के ऊपर तेजाब डाल दिया और सभी फरार हो गए । 


वहीं पीड़ित लड़की के पिता का कहना है कि दहेज को लेकर गांव में भी कई बार पंचायत हुई और गांव के सरपंच के कहने पर ही अपनी बेटी को वहां रहने दिया था।  आरोपी नौशाद कि इससे पहले भी कई शादी हो चुकी है और पीड़ित नजराना खातून उसकी तीसरी बीबी है।वहीं राघोपुर अस्पताल के चिकित्सक ने भी पीड़ित लड़की के तेजाब से घायल होने की पुष्टि की है।हालांकि राघोपुर पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRIYARANJAN SINGH

FirstBihar संवाददाता