ब्रेकिंग
बिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' किया

शिवानंद ने आश्रम खोलने वाली बात नीतीश को दिलाई याद, कहा- 2025 में तेजस्वी को CM बनाकर आश्रम खोलिए, हम भी रहेंगे

PATNA : राजद प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय जनता दल के राज्य परिषद की बैठक हुई। बैठक में राज्यभर से आए पार्टी के प्रतिनिधि शामिल हुए। वहीं आरजेडी सुप्रीमो लालू

शिवानंद ने आश्रम खोलने वाली बात नीतीश को दिलाई याद, कहा- 2025 में तेजस्वी को CM बनाकर आश्रम खोलिए, हम भी रहेंगे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : राजद प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय जनता दल के राज्य परिषद की बैठक हुई। बैठक में राज्यभर से आए पार्टी के प्रतिनिधि शामिल हुए। वहीं आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद, शरद यादव, तेजस्वी यादव समेत पार्टी के सभी बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने भी मंच से संबोधित किया। इस दौरान शिवानंद तिवारी ने मंच से यह कह दिया कि 2025 में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़े और तेजस्वी यादव को बिहार की गद्दी सौंपे। नीतीश खुद आश्रम जाने की तैयारी करें हम भी उनके साथ वहां जाएंगे और लोगों को राजनीतिक प्रशिक्षण देने का काम करेंगे।


राजद प्रदेश कार्यालय में आयोजित राज्य परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते दिनों कहा था कि वे आश्रम खोलेंगे और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने का इंतजाम करेंगे। यह अच्छी बात है हम भी उस आश्रम में उनका साथ देंगे। कार्यकर्ताओं को राजनीति का पाठ पढ़ाएंगे।


शिवानंद तिवारी ने आगे कहा कि हम नीतीश जी से कहेंगे कि भाई आश्रम खोलने वाला बात भी याद रखिएगा। 2025 में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाईए और उसके बाद आश्रम खोलिए हम भी उस आश्रम में साथ रहेंगे। यूं कहे की शिवानंद तिवारी ने मंच से यह कह दिया कि 2025 में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़े और तेजस्वी यादव को बिहार की गद्दी सौंपे। नीतीश खुद आश्रम जाने की तैयारी करें हम भी उनके साथ वहां जाएंगे और लोगों को राजनीतिक प्रशिक्षण देने का काम करेंगे।  


टैग्स