ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुश्किलें फिर बढ़ी, अब इस मामले में बुरे फंसे दोनों

DESK: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पोर्नोग्राफी केस में महीनों बाद मिली जमानत के बाद घर पहुंचे राज कुंद्रा एक

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुश्किलें फिर बढ़ी, अब इस मामले में बुरे फंसे दोनों
First Bihar
2 मिनट

DESK: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पोर्नोग्राफी केस में महीनों बाद मिली जमानत के बाद घर पहुंचे राज कुंद्रा एक नए मामले फंसते दिख रहे हैं. 


मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है. उन पर 1.51 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है. शिल्पा और राज के साथ फैशन टीवी के मैनेजिंग डायरेक्टर काशिफ खान और अन्य पर भी काशिफ खान  भी शामिल हैं.


पुणे के रहने वाले एक युवक नितिन बराई ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. यह घटना कथित तौर पर जुलाई 2014 की है. नितिन बराई ने आरोप लगाया है कि एसएफएल फिटनेस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर काशिफ खान ने शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा और अन्य के साथ उनसे फिटनेस योजना में पैसा लगाने के लिए कहा और साथ में मुनाफे का भी वादा किया था.


नितिन का आरोप है कि उन्होंने उनके कहने पर निवेश किया और जब कोई मुनाफा नहीं हुआ तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, जिसके बाद उन्हें धमकियां दी गई. युवक की शिकायत के बाद बांद्रा पुलिस ने शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 409, 420, 506, 34 और 120 (B) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अब जल्द पुलिस इस मामले की जांच के लिए राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी से पूछताछ कर सकती हैं.