Hindi News / news / शिक्षा विभाग में संविदा पर नियोजित अफसर और कर्मी अब 65 साल तक...

शिक्षा विभाग में संविदा पर नियोजित अफसर और कर्मी अब 65 साल तक करेंगे काम

1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 08, 2019, 1:17:58 PM

शिक्षा विभाग में संविदा पर नियोजित अफसर और कर्मी अब 65 साल तक करेंगे काम

- फ़ोटो

PATNA : शिक्षा विभाग में संविदा पर काम कर रहे अफसर और कर्मी अब 65 साल तक काम कर सकेंगे. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक संजय सिंह ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है. https://youtu.be/JP4fXNaPSXA आदेश में यह कहा गया है कि संविदा कर्मियों के स्वास्थ्य, सत्यनिष्ठा और कार्यकुशलता के आधार पर 65 साल की आयु तक सेवा अवधि का विस्तार दिया जा सकता है. आदेश के अनुसार बीईपी में संविदा पर नियोजित अधिकारियों और कर्मियों का हर तीन साल पर अवधि विस्तार के नविनीकरण करने की जरुरत नहीं पड़ेगी, पर इनके नियुक्ति पत्र में अंकित अन्य सेवाशर्त पहले की ही तरह रहेंगे.