ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारी

दिवंगत शरद यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे मुकेश सहनी, निधन को बताया अपूरणीय क्षति

PATNA: वरिष्ठ समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन से बिहार में शोक की लहर है। गुरुवार की रात निधन के बाद दिवंगत शरद यादव के पार्थिव शरीर को दिल्ली स्थित आवास पर

दिवंगत शरद यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे मुकेश सहनी, निधन को बताया अपूरणीय क्षति
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: वरिष्ठ समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन से बिहार में शोक की लहर है। गुरुवार की रात निधन के बाद दिवंगत शरद यादव के पार्थिव शरीर को दिल्ली स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। दिवंगत शरद यादव का अंतिम संस्कार मध्य प्रदेश स्थित उनके पैतृक गांव में होगा। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी भी मध्य प्रदेश में शरद यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।


वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी शनिवार को दिवंगत शरद यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मुकेश सहनी शुक्रवार की शाम दिल्ली जाएंगे और शनिवार को मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में उनके पैतृक गांव पहुंचेंगे। शरद यादव का पार्थिव शरीर विमान से दिल्ली से मध्यप्रदेश लाया जाएगा और शनिवार को मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम स्थित उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 


वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि शरद यादव के निधन से देश की राजनीति में ऐसी शून्यता आ गई है, जिसे भर पाना आसान नहीं है, उनका निधन काफी दुखद है। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ समाजवादी नेता अभिभावक स्वरूप शरद यादव के निधन की खबर सुनकर वे मर्माहत हैं।


उन्होंने कहा कि वे खुशनसीब हैं कि शरद यादव के साथ काम किया और उनके सानिध्य में राजनीतिक तथा सामाजिक कार्यों में बहुत कुछ सीखने का मौक़ा मिला। उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। पूर्व मंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

टैग्स