ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

शराबबंदी वाले राज्य में पकड़ी गई एक करोड़ की शराब, हरियाणा से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप

MOTIHARI: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकिन दूसरे प्रदेशों से शराब की खेप लगातार बिहार पहुंच रही है। शराब के अवैध धंधेबाज और उसके शौकीन लोग अपनी आदतों से

शराबबंदी वाले राज्य में पकड़ी गई एक करोड़ की शराब, हरियाणा से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकिन दूसरे प्रदेशों से शराब की खेप लगातार बिहार पहुंच रही है। शराब के अवैध धंधेबाज और उसके शौकीन लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया है, जहां पुलिस ने शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है। जब्त शराब की कीमत एक करोड़ रुपए बताई जा रही है।


दरअसल, पटना स्थित मद्य निषेध इकाई ने मोतिहारी पुलिस को सूचना दी थी कि हरियाणा से शराब की बड़ी खेप बिहार पहुंची है, जिसकी डिलीवरी मुजफ्फरपुर में होनी है। प्राप्त सूचना के आधार पर छतौनी थाना क्षेत्र स्थित बरियारपुर में एनएच 28बी पर पुलिस ने जब संगिद्ध ट्रक की जांच की तो उसके भीतर से शराब की बड़ी खेप पुलिस के हाथ लगी। इस मामले में पुलिस ने दो शराब कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया है।


दोनों गिरफ्तार शराब कारोबारी राजस्थान के रहने वाले हैं और हरियाणा से शराब की खेप लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर के लिए निकले थे लेकिन मोतिहारी में पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। फिलहाल पुलिस दोनों गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर रही है और शराब कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। ट्रक से बरामद शराब की बोतलों की गिनती की जा रही है।