ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

शराब की होम डिलीवरी को मिली मंजूरी, कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा गया प्रस्ताव

DESK : शराब की होम डिलीवरी को लेकर एक ताजा खबर सामने आई है। मंत्रियों के समूह ने शराब की होम डिलीवरी को मंजूरी देने के लिए कैबिनेट के पास एक प्रस्ताव भेजा है, मामला दिल्ली से जुड़ा

शराब की होम डिलीवरी को मिली मंजूरी, कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा गया प्रस्ताव
First Bihar
3 मिनट

DESK : शराब की होम डिलीवरी को लेकर एक ताजा खबर सामने आई है। मंत्रियों के समूह ने शराब की होम डिलीवरी को मंजूरी देने के लिए कैबिनेट के पास एक प्रस्ताव भेजा है, मामला दिल्ली से जुड़ा हुआ है। दिल्ली में जल्द ही शराब की होम डिलीवरी शुरू हो सकती है। दिल्ली सरकार की कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में होम डिलीवरी का सिलसिला शुरू हो जाएगा।


दिल्ली आबकारी नीति 2022-23 के तहत मंत्रियों के समूह की शराब की होम डिलवरी के साथ-साथ दूसरे सिफारिशों के प्रस्ताव को दिल्ली मंत्रिमंडल के सामने रखा जाएगा, जिसको स्वीकृति मिलने की पूरी संभावना है। बता दें कि पिछले महीने भी जीओएम ने बैठक बुलाई थी। एक ऑफिसियल डॉक्यूमेंट में उसका हवाला देते हुए कहा गया है कि जीओएम ने प्रस्ताव रखा है कि दिल्ली में शुदरा शराब की दुकानों से शराब की होम डिलीवरी को मंजूरी दी जाए। 


हालांकि कैबिनेट की तरफ से जीओएम के प्रस्तावों को हरी झंडी मिल चुकी है। अब आबकारी विभाग होम डिलीवरी सिस्टम को लागू करने के लिए नियम बनाएगा, जो दिल्ली उत्पाद अधिनियम के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए सुनिश्चित करता है कि 18 साल से नीचे के लोगों को शराब नहीं दी जाएगी। इसके अलावा कई अन्य प्रावधानों को भी ध्यान में रखा जाता है। 


आपको बता दें, पिछले साल फरवरी में दिल्ली कैबिनेट ने मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता में राज्य उत्पाद शुल्क सुधार शुरू करने के लिए मंत्रियों का एक समूह बनाया था। समूह में शहरी विकास और राजस्व मंत्री को वर्तमान प्रणाली के सभी पहलुओं, विशेषज्ञ समितियों की रिपोर्ट और हितधारकों और आम जनता से सुझाव और उनकी प्रतिक्रिया की जांच करने के लिए रखा गया है। 


दिल्ली सरकार के नए नियमों के मुताबिक़ देशी और विदेशी शराब दोनों को घर पर डिलीवर किया जा सकेगा। इसके लिए कुछ साधारण सी प्रक्रिया होंगी, जिसे फॉलो कर आप घर पर शराब मंगवा सकेंगे। इसके लिए मोबाइल एप या ऑनलाइन वेब पोर्टल पर जाकर बुकिंग करनी होगी। ऑर्डर बुक होते ही शराब आपके घर तक पहुंचा दिया जाएगा। 

टैग्स