ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

शादी से मना करने पर नाबालिग लड़की की हत्या, शख्स ने हथौड़े से मारकर ली जान

DESK : एक 17 साल की नाबालिग लड़की को शादी से मना करना उस वक़्त महंगा पड़ गया जब लड़के ने हथौड़े से मार-मारकर उसकी निर्मम हत्या कर दी. मामला दिल्ली के बेगमपुर इलाके का बताया जा रहा है. प

शादी से मना करने पर नाबालिग लड़की की हत्या, शख्स ने हथौड़े से मारकर ली जान
First Bihar
2 मिनट

DESK : एक 17 साल की नाबालिग लड़की को शादी से मना करना उस वक़्त महंगा पड़ गया जब लड़के ने हथौड़े से मार-मारकर उसकी निर्मम हत्या कर दी. मामला दिल्ली के बेगमपुर इलाके का बताया जा रहा है. पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और भारी मात्रा में अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है.


जानकारी के अनुसार, लईक नाम का शख्स नाबालिग लड़की से शादी करना चाहता था. उसने लड़की के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था. लड़की ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया. इस बात से आरोपी नाराज हो गया. घटना के दिन जब लड़की के मां-बाप घर पर नहीं थे तो लईक लड़की के घर पहुंचा और हथौड़े से लड़की पर कई वार कर फरार हो गया. घायल अवस्था में लड़की को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया. 


फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. परिजनों ने लईक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है. हालांकि पुलिस का कहना है कि मृतका के साथ यौन उत्पीड़न नहीं किया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकती है. 

टैग्स