ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

गर्लफ्रेंड ने शादी से किया इंकार, तो गुस्साए प्रेमी ने प्रेमिका के मां-बाप का कर दिया मर्डर

DESK : एक सिरफिरे आशिक ने शादी से इंकार करने पर प्रेमिका के मां-बाप की गला रेत कर हत्या कर दी. मामला उत्तर प्रदेश के जनपद सुल्तानपुर का है, जहां सोमवार की देर रात को आशिक ने डबल मर्डर की वारदात को

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : एक सिरफिरे आशिक ने शादी से इंकार करने पर प्रेमिका के मां-बाप की गला रेत कर हत्या कर दी. मामला उत्तर प्रदेश के जनपद सुल्तानपुर का है, जहां सोमवार की देर रात को आशिक ने डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है.

 घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

 बताया जा रहा है कि गोसाईगंज के सलारपुर गांव के रहने वाले एक युवक और युवती में 2 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवती के परिजनों ने जब यह  जाना तो उन्होंने शादी से इंकार कर दिया. इस बात को लेकर आरोपी युवक लालमणि अक्सर अपनी प्रेमिका से झगड़ा करता था. सोमवार की देर रात लालमणि अपनी प्रेमिका के घर आया और उस पर शादी का दबाव बनाने लगा.  जिसके बाद प्रेमिका ने भी शादी करने से इनकार कर दिया. तभी गुस्से में आकर युवक ने प्रेमिका की मां और पिताजी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. इस बात की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया. डबल मर्डर की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.