ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

शादी समारोह में नहीं जाने से नाराज पत्नी ने की आत्महत्या, पुलिस को संशय

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक पति द्वारा अपने पत्नी को शादी समारोह में जाने से मना करना बेहद भारी पड़ गया। यहां महिला से शादी में

शादी समारोह में नहीं जाने से नाराज पत्नी ने की आत्महत्या, पुलिस को संशय
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक पति द्वारा अपने पत्नी को शादी समारोह में जाने से मना करना बेहद भारी पड़ गया। यहां महिला से शादी में न जाने से नाराज होकर खुद की जान खुद से ही ले लिया। यह पूरा मामला भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र के डाटवाट में चुना फैक्ट्री के समीप का बताया जा रहा है। 


दरअसल, यहां एक महिला ने शुक्रवार की रात में आत्महत्या कर लिया है। जिसके बाद इस पुरे मामले को लेकर मृतका प्रियंका मोदी के पति जयकांत भारती उर्फ़ भैरो चौरसिया ने बताया कि 26 नवम्बर को उनके मौसेरे भाई की शादी थी।  इसी शादी में समारोह में शामिल होने के लिए उन्हें सपरिवार हाजीपुर जाना था। इसी शादी में शामिल होने की जिद्द प्रियंका ने भी परिवार के पास रखा। लेकिन, परिवार वालों ने इसके लिए मनाही दे दी। इस मसले को लेकर पति- पत्नी के बीच आपसी विवाद भी हुआ। जिसके बाद गुस्से में आकर अपने बेडरूम के बजाय गेस्ट रूम में सोने चले गए। 


इसके बाद रात में करीब दस बजे जब बच्चे के रोने की आवाज आई तो उनके पिता घनश्याम चौरसिया ने उन्हें इसकी जानकारी दी। जब वह आया तो बेडरूम का दरवाजा अंदर से लगा हुआ था और बच्चा रो रहा था। अंदर दरवाजा का लॉक तोड़कर गया तो उनकी पत्नी छज्जे में लगे हुक में दुपट्टा के साहरे फांसी लगा चुकी थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत उसे एक निजी डॉक्टर के पास दिखाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 


इस मामले को लेकर मृतक के पति ने बताया कि, उसके पास महज नौ माह का एक बच्चा था। जिसकी तबीयत हमेशा खराब रहती थी। इसी कारण से वह शादी समारोह में शामिल होने नहीं गया। इसी वजह से दोनों पति - पत्नी में शुक्रवार की शाम में काफी विवाद हुआ। हमारे तरफ से शादी समारोह के बदले रिसेप्शन में शामिल होने की बात लगातार कही जा रही थी। लेकिन, वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुई। 


वहीं, घटना के बाद हबीबपुर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया गया। वहीं, पुलिस फिलहाल आत्महत्या और हत्या दोनों बिंदु पर जांच कर रही है। मृतिका के पति ने कहा साजो - सामान के लिए लगातार पत्नी नाराज होती थी। मृतिका प्रियंका के पति जयकांत भारती ने बताया कि घर में टाइल्स लगाने, दीवान, गोदरेज समेत अन्य साजो सम्मान के लिए पत्नी हमेशा उनसे नाराज होती थी। लेकिन वह हमेशा पत्नी को घर में सब कुछ जल्द व्यवस्थित करने की बात कहता था।