ब्रेकिंग न्यूज़

India Largest Airport: यहां मौजूद है भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, दिल्ली और मुंबई के हवाई अड्डे भी इसके सामने हैं फेल Jacob Bethell: 136 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने जा रहा इंग्लैंड का यह नौजवान क्रिकेटर, अचानक इस फैसले से हैरान हुए तमाम क्रिकेट फैंस Bihar News: 10 सूत्री मांगों को लेकर बिहार में कर्मचारियों की हड़ताल, कामकाज पूरी तरह ठप; सहकारिता मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन Krishna Janmashtami 2025: आज है कृष्ण जन्माष्टमी, जानें... कैसे करें बाल गोपाल का श्रृंगार और प्रसाद अर्पित AMCA: 5वीं पीढ़ी का देसी फाइटर जेट जल्द भरेगा उड़ान, राफेल, Su-57 और F-35 को मिलेगी कड़ी टक्कर ऑस्ट्रेलिया को पहला विश्वकप जिताने वाले Bob Simpson का निधन, कई दिग्गज क्रिकेटर इन्हें मानते थे अपना गुरु Bihar Weather: बिहार के 15+ जिलों में आज बारिश की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट जारी Bihar News: एक्सरसाइज के दौरान सातवीं के छात्र को आया हार्ट अटैक, देखते ही देखते चली गई जान Bihar News: बिहार में डैम में डूबने से आठवीं के दो छात्रों की मौत, स्कूल से लौटने के दौरान हादसा Bihar News: बिहार में डैम में डूबने से आठवीं के दो छात्रों की मौत, स्कूल से लौटने के दौरान हादसा

शादी की खुशियां गम में हुई तब्दील, घर का छत गिरने से दुल्हन के जीजा की हुई मौत

1st Bihar Published by: SAURABH Updated Thu, 28 Apr 2022 02:09:27 PM IST

शादी की खुशियां गम में हुई तब्दील, घर का छत गिरने से दुल्हन के जीजा की हुई मौत

- फ़ोटो

SITAMARHI: सीतामढ़ी में शादी की खुशियां अचानक गम में तब्दिल हो गयी। घर का छत गिरने से दुल्हन के जीजा की मलबे में दबकर मौत हो गयी। वही उप प्रमुख सहित 3 अन्य लोग भी इस हादसे में घायल हो गये। घायलों को सुरसंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना सुरसंड थाना क्षेत्र के हरारी दुलारपुर वार्ड संख्या तीन की है। 


मिली जानकारी के अनुसार शिवचंद्र शर्मा की बेटी निभा की शादी धूमधाम के साथ हो रही थी लेकिन कुछ ही समय बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गयी। घटना मरवा के दिन की है जब अहले सुबह करीब 6:00 बजे दुल्हन के जीजा मोहन सिंह एक कमरे में जाकर सो गए जहां अचानक छत गिर जाने से दबकर उनकी मौत हो गई। 


वही प्रखंड के उप प्रमुख नीलम देवी व दो अन्य बुजुर्ग महिला बुरी तरह से घायल हो गयी। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मृतक मोहन सिंह बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बल्हा गांव के रहने वाले थे। मृतक मोहन सिंह को घायल समझकर परिजनों ने इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरसंड में भर्ती कराया। 


जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक मोहन सिंह की शादी 7 वर्ष पूर्व शिव चंद्र शर्मा के पुत्री रंजना कुमारी से हुई थी। वे दो बच्चों के पिता थे। 5 वर्षीय पुत्री दिव्या कुमारी, 2 वर्षीय पुत्र लव कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। वही इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना पर मृतक परिजनों ने सुरसंड थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही घायलों का इलाज जारी है।