Hindi News / news / शादी के दौरान बड़ा हादसा: घर की छत गिरने से एक बच्ची समेत...

शादी के दौरान बड़ा हादसा: घर की छत गिरने से एक बच्ची समेत दो की मौत, कई घायल

1st Bihar Published by: Updated Jun 09, 2022, 10:35:53 AM

शादी के दौरान बड़ा हादसा: घर की छत गिरने से एक बच्ची समेत दो की मौत, कई घायल

- फ़ोटो

SIWAN: बिहार के सीवान में शादी-विवाह की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई। सीवान के सिसवन थाना इलाके के भागड़ गांव मे नंदकिशोर यादव के घर बारात आई थे। एक  कार्यक्रम के दौरान छत की दीवार गिर गई, जिसमें छत पर खड़े सभी लोग नीचे गिर गए। इस घटना में 12 साल की एक बच्ची समेत एक महिला की जान चली गई। वहीं दो दर्जन से ज्यादा लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल सभी घायलों को सदर अस्पताल सीवान भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। 


इस घटना के बाद से इलाके में मातम पसर गया है। छत गिरने के बाद घायल हुए सभी लोगों को इलाज के लिए सीवान के सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने 5-6 लोगों की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया। वहीं अन्य घायलों का को सदर अस्पताल सीवान भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। 


सूचना पाकर सीवान के सदर एसडीपीओ जितेंद्र पाण्डेय सदर हॉस्पिटल पहुंच गए और घायलों की बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर को निर्देश दिया। सदर अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल था। घटना के बाद अस्पताल में इतनी भीड़ बढ़ गई कि लोगों को समझ नही आ रहा था कि इतनी बड़ी घटना कैसे घट घटी। फिलहाल सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।