ब्रेकिंग
हर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समयहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समय

सेक्स रैकेट का पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़, ग्राहक बनकर खर्च करने पड़े पैसे

DESK : सेक्स रैकेट का खुलासा करने के लिए पुलिस को जेब ढीली करनी पड़ी। ख़बर महाराष्ट्र के पुणे से है। पुणे के बिबवेवाडी इलाके में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इस रैकेट क

सेक्स रैकेट का पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़, ग्राहक बनकर खर्च करने पड़े पैसे
Editor
2 मिनट

DESK : सेक्स रैकेट का खुलासा करने के लिए पुलिस को जेब ढीली करनी पड़ी। ख़बर महाराष्ट्र के पुणे से है। पुणे के बिबवेवाडी इलाके में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इस रैकेट का खुलासा करते हुए पुलिस ने कई लड़कियों को छुड़ाया भी है। 


दरअसल पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि बिबवेवाडी इलकर की एक बड़ी सोसाइटी में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। खबर पक्की थी लेकिन पुलिस इस बड़ी सोसाइटी में सीधे रेड नहीं डाल सकती थी लिहाजा रैकेट के लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस ने प्लान बनाया। पुलिस ने ग्राहकों की शक्ल में इस रैकेट से संपर्क साधा।। जब मामला सेट हो गया तो पुलिस के लोग ग्राहक बनकर कॉल गर्ल के पास पहुंचे। कॉल गर्ल तक पहुंचने के लिए पुलिस को अपनी जेब भी ढीली करनी पड़ी। इस ऑपरेशन पर पुलिस ने पैसे खर्च किए लेकिन पुलिस की तरफ से पैसे खर्च किए जाने के बाद जो कामयाबी मिली उसके बाद सभी उत्साहित हैं। 


पुलिस ने इस गिरोह के चंगुल से कई लड़कियों को छुड़ाया है। इस रैकेट के दो ऑपरेटर को गिरफ्तार भी किया गया है। ज्ञानराम प्रजापति और पांडुरंग लक्ष्मण शिंदे एजेंट के तौर पर इस रैकेट के लिए काम करते थे। इन लोगों को पुलिस जेल भेज रही है। 2 महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया है। इन दोनों महिलाओं को रैकेट के संचालक के तौर पर गिरफ्तार किया गया है। इस पूरे ऑपरेशन को पुलिस उपायुक्त नम्रता पाटिल में लीड किया। सेक्स रैकेट के ठिकाने से कैश के अलावे 3 मोबाइल फोन और कंडोम के पैकेट भी जब्त किए गए हैं।