Hindi News / news / SDPO साहब को देना पड़ा जुर्माना, पटना के डाकबंगला चौराहे पर कटा चालान

SDPO साहब को देना पड़ा जुर्माना, पटना के डाकबंगला चौराहे पर कटा चालान

1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 01, 2019, 5:07:18 PM

SDPO साहब को देना पड़ा जुर्माना, पटना के डाकबंगला चौराहे पर कटा चालान

- फ़ोटो

PATNA : देशभर में लागू किए गए नए ट्रैफिक नियमों के कारण आज एसडीपीओ साहब को जुर्माना देना पड़ा। पटना के डाकबंगला चौराहे पर उस वक्त दिलचस्प नजारा सामने आया जब एसडीपीओ की गाड़ी का चालान कट गया। दरअसल चकिया के एसडीपीओ साहेब पटना आए थे। डाकबंगला चौराहे पर उनकी गाड़ी पहुंची तो अचानक से ट्रैफिक पुलिस की नजर गाड़ी के ड्राइवर पर जा पड़ी। ड्राइवर ने सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं किया था लिहाजा तुरंत ही एसडीपीओ साहेब की गाड़ी को किनारे लगा कर चालान काट दिया गया। चालान कटने के बाद जुर्माने के तौर पर पटना ट्रैफिक पुलिस ने एसडीपीओ साहब से 1500 रुपये का जुर्माना वसूल किया।