Hindi News / news / स्कूल का मैजिक वैन पलटा, कई बच्चे घायल

स्कूल का मैजिक वैन पलटा, कई बच्चे घायल

1st Bihar Published by: Updated May 12, 2022, 9:06:42 AM

स्कूल का मैजिक वैन पलटा, कई बच्चे घायल

- फ़ोटो

BAGHA: खबर बगहा की है, जहां प्राइवेट स्कूल का एक मैजिक वैन पलट गया। घटना में लगभग एक दर्जन बच्चे घायल हो गए हैं। सभी घायल बच्चों को स्थानीय पीएचसी और अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हैरानी की बात तो यह है कि बच्चों को घायल स्थिति में छोड़कर ड्राइवर मौके से भाग निकला। फिलहाल इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। 


बता दें कि ये सभी बच्चे ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल में पढ़ने जा रहे थे। इस वैन में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठा दिया गया था। लगभग 20 बच्चे इस मैजिक वान में सवार थे। घटना चौतरवा थाना के पतिलार गांव की है। फिलहाल सभी घायल बच्चों को स्थानीय पीएचसी और अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।