ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

SBI के ग्राहक जल्द बदल लें अपना ATM, 2020 से नहीं करेगा काम

DESK : SBI के ग्राहकों के लिए एक जरुरी खबर है. अगर आपका अकाउंट भी SBI में है तो आप अपना एटीएम कार्ड एक बार चेक कर लें. 31 दिसंबर के बाद एसबीआई अपने पुराने मैग्नेटिक एटीएम-डेबि

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : SBI के ग्राहकों के लिए एक जरुरी खबर है. अगर आपका अकाउंट भी SBI में है तो आप अपना एटीएम कार्ड एक बार चेक कर लें. 31 दिसंबर के बाद एसबीआई अपने पुराने मैग्नेटिक एटीएम-डेबिट कार्ड को बंद करने जा रहा है. 

एसबीआई ने कुछ दिन पहले ही ट्वीट कर कहा था कि ग्राहक अपने पुराने मैग्नेटिक एटीएम-डेबिट कार्ड को बदलवा लें. इसके लिए 31 दिसंबर 2019 तक का समय दिया गया है. नए साल में पुराने एटीएम-डेबिट कार्ड से पैसे नहीं निकाल पाएंगे.

SBI ने ट्वीट करके कहा है कि जिन ग्राहकों के पास पुराने मैग्नेटिक कार्ड हैं, उसे तुरंत बदलवाना होगा. इसकी जगह ग्राहकों को EVM चिप वाला डेबिट कार्ड लेना होगा, जिसके लिए अंतिम डेट 31 दिसंबर 2019 है. एसबीआई ने कहा कि फ्रॉड से बचने के लिए अधिक सुरक्षित ईएमवी चिप वाला कार्ड जारी किया जा रहा है. अभी यह कार्ड फ्री में बन रहा हैं.