ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

सावधान ! दिवाली में छूट न बन जाये लूट

PATNA : दिवाली का त्यौहार करीब है, दिवाली एक दिन का त्यौहार तो है नहीं धनतेरस, छोटी दिवाली, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज ये सब त्यौहार लगातार ही मनाये जाते हैं। इसलिये

FirstBihar
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : दिवाली का त्यौहार  करीब है, दिवाली एक दिन का त्यौहार तो है नहीं धनतेरस, छोटी दिवाली, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज ये सब त्यौहार लगातार ही मनाये जाते हैं। इसलिये दिवाली की रौनक कई दिन पहले शुरु हो जाती है. दिवाली के मौके पर आपको कई ऑफर्स भी मिलते है लेकिन कभी कभी यह छूट आपके लिए लूट भी साबित हो सकता है. छूट अपनी जगह है और उत्पाद की गुणवत्ता अपनी जगह, इसलिये जो भी चीज आप खरीद रहे हैं, उसकी गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न करें, विशेषकर मंहगी और रोजमर्रा की जरुरत की चीज़ों में सावधानी रखें. 

बड़ी दुकानों व मॉल्स आदि में तो फिर भी डिजीटल मनी यानि डेबिट और क्रेडिट कार्ड से आप भुगतान कर सकते हैं. ज्यादा कीमत वाले सामान को किश्तों में भी खरीदा जा सकता है क्योंकि इस समय बहुत सारे ब्रांड बिना ब्याज दर के किश्तों पर सामान देने को तैयार होते हैं, लेकिन आजकल फ्रॉड भी बहुत होने लगा है इसलिये अपने कार्ड की डिटेल किसी को न दें और सावधानी से इसका प्रयोग करें.

बहुत सारे लोगों को आदत होती है कि उन्हें हर काम अंतिम क्षणों में ही करना होता है, इसलिये खरीददारी को भी वे टालते रहते हैं। हमारा सुझाव है कि आप दिवाली की शॉपिंग दिवाली से थोड़ा पहले कर लें तो बेहतर होगा। क्योंकि ऐन मौके पर बाज़ारों में भीड़ ज्यादा होती है तो आपको दिक्कत हो सकती है. दूसरा यदि आप योजना बनाकर अलग-अलग दिनों में अलग-अलग सामान की खरीददारी करें तो बेहतर रहेगा जैसे कि यदि आपको कपड़ों की खरीददारी करनी है, इलेक्ट्रोनिक का सामान खरीदना है या फिर ज्वैलरी खरीदनी है तो एक ही दिन यदि जल्दबाजी में खरीददारी करेंगें तो हो सकता है आप ज्यादा अच्छी खरीददारी न कर सकें लेकिन यदि एक दिन आप एक जैसी ही चीज़ों की खरीद पर ध्यान देंगें तो आपको थकान भी नहीं होगी और कई दुकानों पर मोल-भाव कर अच्छी तरह से खरीददारी कर सकते हैं।