ब्रेकिंग
IRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारी

कामरेड सत्यनारायण सिंह के निधन से शोक की लहर, केदार पांडे ने जतायी संवेदना

PATNA : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव कामरेड सत्यनारायण सिंह के निधन से बिहार के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है सत्यनारायण बाबू के निधन पर एमएलसी और माध्यमिक श

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव कामरेड सत्यनारायण सिंह के निधन से बिहार के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है सत्यनारायण बाबू के निधन पर एमएलसी और माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष केदारनाथ पांडे ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है केदार नाथ पांडे ने सत्यनारायण बाबू को एक कुशल,कर्मनिष्ट नेतृत्व तथा संगठनकर्ता के साथ सरल हृदय और सभी के सुख- दुःख से प्रभावित होने वाले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बिहार के राज्य सचिव थे।उनके निधन से मुझे तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।


बिहार में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बड़ा झटका दिया है. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी यानि सीपीआई के बिहार प्रदेश सचिव सत्नारायण सिंह की मौत हो गयी है. कोरोना वायरस से संक्रमित सत्यानारायण सिंह पटना एम्स में भर्ती थे. 

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बिहार इकाई की ओर से दी गयी जानकारी में कहा गया है कि पार्टी के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह का इलाज के दौरान पटना के एम्स में निधन हो गया. सत्यनारायण सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित थे. करीब एक हफ्ते पहले वे कोरोना रिपोर्ट पाये गये थे. स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण उन्हें इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया था. जहां उनकी मौत हो गयी.