Hindi News / news / सासाराम में मां-बेटी को ट्रक ने रौंदा, घटनास्थल पर हुई दोनों की मौत

सासाराम में मां-बेटी को ट्रक ने रौंदा, घटनास्थल पर हुई दोनों की मौत

1st Bihar Published by: RANJAN Updated Mar 30, 2022, 2:49:44 PM

सासाराम में मां-बेटी को ट्रक ने रौंदा, घटनास्थल पर हुई दोनों की मौत

- फ़ोटो

SASARAM: सासाराम से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ट्रक की चपेट में आने से दोनों की मौत घटनास्थल पर हुई है। जबकि एक बाइक सवार इस हादसे में घायल हो गया है। जिसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।


घटना शिवसागर के एनएच पर हुआ है। मृतक की पहचान कैमूर के सोनहन निवासी अनीता देवी के रूप में हुई है। दोनों मां-बेटी एनएच से गुजर रही थी तभी एक बेलगाम ट्रक ने दोनों को रौंद डाला जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी है। इस घटना से एनएच पर अफरा-तफरी मच गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई शुरू की।