ब्रेकिंग
50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्याकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चा50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्याकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चा

सरकार में शामिल हैं शराब माफिया!, BJP बोली- जहरीले दांत लेकर घूम रहे नीतीश.. किसी को भी काट सकते हैं

SASARAM: बिहार में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर बीजेपी सरकार पर हमलावर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से जहरीली शराब से हुई मौतों पर मुआवजे के एलान के बावजूद बीजेपी के

सरकार में शामिल हैं शराब माफिया!, BJP बोली- जहरीले दांत लेकर घूम रहे नीतीश.. किसी को भी काट सकते हैं
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SASARAM: बिहार में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर बीजेपी सरकार पर हमलावर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से जहरीली शराब से हुई मौतों पर मुआवजे के एलान के बावजूद बीजेपी के नेता सरकार को घेरने का मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। सासाराम पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार में शराब से हुई मौतों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला। अश्विनी चौबे ने कहा है कि बिहार की सरकार शराब माफिया को संरक्षण देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के दबाव में मुख्यमंत्री ने मुआवजे की घोषणा तो की लेकिन उसमें शर्तें लगाकर अपनी नीयत का परिचय दे दिया। 


दरअसल, एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे गुरुवार को सासाराम पहुंचे थे। इस दौरान जब मीडिया ने उनसे जहरीली शराब से हुई मौतों पर सवाल पूछा तो वे मुख्यमंत्री पर बरस पड़े। अश्विनी चौबे ने बिहार सरकार की शराबबंदी नीति पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि बिहार सरकार शराब माफिया को पनाह देती है। ऐसे में इस सरकार के रहते शराबबंदी कभी सफल नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि आज सभी शराब माफिया सरकार में बने हुए हैं और गली-गली शराब बेची जा रही है।


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीएम के संवेदनहीनता के कारण ही बिहार में लोग शराब पीकर मर रहे हैं। नीतीश कुमार पूरी तरह से अविश्वसनीय और संवेदनहीन हो गये है। भारतीय जनता पार्टी के दबाव के बाद शराब पीकर मरने वालों को मुआवजा देने की घोषणा तो किया लेकिन उसमें भी शर्त लगा कर अपनी नियत का परिचय दे दिया हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नीतीश कुमार जहरीला दांत लेकर घूम रहे हैं और वे किसी को भी काट सकते हैं। वहीं नीतीश की मुहिम पर प्रहार करते हुए कहा कि नीतीश पलटनिया मुख्यमंत्री हैं। सोलह सिंगार करके वह बैठे हुए हैं? लेकिन विपक्ष का कोई नेता उन्हें पूछ नहीं रहा है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता