Hindi News / news / बैंक लुटेरे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

बैंक लुटेरे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

1st Bihar Published by: DHANANJAY KUMAR Updated Jan 17, 2020, 9:11:43 PM

बैंक लुटेरे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

- फ़ोटो

SARAN: पुलिस ने कुख्यात बैंक लुटेरे राहुल को गिरफ्तार कर लिया है.  पुलिस ने राहुल को भगवान बाजार थाना क्षेत्र के शाह बनवारी पोखर के निकट से गिरफ्तार किया है. इसके पास से एक लोडेड पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. 

सारण पुलिस को सूचना मिली थी कि मौना मोहल्ला निवासी राहुल कुमार को इस एरिया में आया है. इसको लेकर पुलिस ने पहले से ही तैयारी कर ली थी और राहुल को देखते ही गिरफ्तार कर लिया. राहुल बाइक से जा रहा था. पुलिस ने उसकी बााइक को जब्त कर लिया है. 

पुलिस अधीक्षक ने बताया की पूछताछ के दौरान अपराधी ने माझी के डुमयी घाट स्थित सीएसपी के लूट, भगवान बाजार में लूट, एकमा और सीवान जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में लूट के कई मामलों में आरोपी था. मोबाइल सर्विलांस के आधार पर सारण पुलिस के टेक्निकल टीम राहुल के पीछे पड़ी थी. इसे भगवान बाजार थाना के शाह बनवारी पोखर के निकट अपराध की योजना बनाने के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इसकी गिरफ्तारी से अन्य कई लूट के मामलों का खुलासा होगा.