ब्रेकिंग
बिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारी

शराबबंदी पर बीजेपी का नीतीश पर सीधा हमला: सिर्फ कमजोर, गरीबों पर डंडा चला रहे हैं, माफिया खुले घूम रहे हैं, तत्काल कानून की समीक्षा करिये

PATNA: पिछले दो महीने से नीतीश कुमार पूरे बिहार से शराब का नामोनिशान मिटा देने का दावा कर रहे थे, आज उनके गृह जिले में जहरीली शराब से 6 लोगों की मौत हो गयी है. इसके बाद सरकार में श

शराबबंदी पर बीजेपी का नीतीश पर सीधा हमला: सिर्फ कमजोर, गरीबों पर डंडा चला रहे हैं, माफिया खुले घूम रहे हैं, तत्काल कानून की समीक्षा करिये
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पिछले दो महीने से नीतीश कुमार पूरे बिहार से शराब का नामोनिशान मिटा देने का दावा कर रहे थे, आज उनके गृह जिले में जहरीली शराब से 6 लोगों की मौत हो गयी है. इसके बाद सरकार में शामिल सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी ने सीधे नीतीश कुमार पर हमला बोल दिया है. बीजेपी ने कहा है कि नीतीश कुमार की शराबबंदी का डंडा सिर्फ कमजोर, गरीब औऱ पिछड़े लोगों पर चल रहा है, माफिया तो खुले घूम रहे हैं. बीजेपी ने कहा है कि शराबबंदी कानून की समीक्षा करने के लिए तत्काल बैठक बुलायी जानी चाहिये.


बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

नालंदा में जहरीली शराब से 6 लोगों की मौत होने के बाद बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल का बयान आया है. बीजेपी प्रवक्ता ने सीधे नीतीश कुमार पर हमला बोला है. प्रेमरंजन पटेल ने कहा कि उन्हें नालंदा में जहरीली शराब से 4 लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है. ये दुखद है. बिहार में जहरीली शराब की लगातार बिक्री हो रही है. बिहार में शराबबंदी है, इतना अभियान चलाया जा रहा है औऱ इसके बावजूद लगातार शराब की बिक्री हो रही है। 


सिर्फ कमजोर लोगों पर कार्रवाई

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि हम लोग बार बार कह रहे हैं कि शराबबंदी कानून की समीक्षा होनी चाहिये. गडबड़ी है इस कानून में. उसके कारण ही शराब की बिक्री हो रही है. शराब के नाम पर जिन लोगों को पकड़ा जा रहा है वो कौन लोग हैं. जो माफिया हैं, जो बेचने वाले हैं, जिनकी सांठगांठ से शराब की बिक्री हो रही है वैसे लोग पकड़े नहीं जा रहे हैं. सरकार हाथ पर हाथ रख कर केवल गरीब, कमजोर औऱ मजबूर लोगों पर कार्रवाई करती है।


हास्यास्पद बन गयी है शराबबंदी

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा है कि शराबबंदी अगर किया गया है तो वह जमीन पर उतरना चाहिये. वह सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिये. सिर्फ इसे सियासी मुद्दा नहीं बनाना चाहिये. शराबबंदी कानून की तत्काल समीक्षा होनी चाहिये. ये पहचान करना चाहिये कि कौन लोग हैं जो शराब बिकवा रहे हैं, अगर ऐसे लोग सरकार में भी बैठे हैं तो उनके खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई होनी चाहिये. अभी तो शराबबंदी पूरी तरह से हास्यास्पद बन गयी है।