Hindi News / news / कोबरा के साथ खेलना शख्स को पड़ा महंगा, दोनों की चली गई जान

कोबरा के साथ खेलना शख्स को पड़ा महंगा, दोनों की चली गई जान

1st Bihar Published by: SAURABH KUMAR Updated Dec 25, 2020, 1:30:40 PM

कोबरा के साथ खेलना शख्स को पड़ा महंगा, दोनों की चली गई जान

- फ़ोटो

SHEOHAR: एक सनकी शख्स को जहरीले कोबरा सांप को पकड़कर उसका दांत  चाकू से तोड़ना महंगा पर गया. शख्स के इस पागलपन से दोनों की जान चली गई. दांत तोड़े जाने के कारण सांप की मौत हो गई और सांप के काटने से शख्स की भी मौत हो गई. 

 पूरा मामला शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के छतौनी गांव का है, जहां एक सनकी ने जहरीले कोबरा के साथ खेलकर अपनी जान गवां ली.बताया जा रहा है कि छतौनी गांव के रहने वाले मनोज पासवान के घर  से एक जहरीला कोबरा निकला. सनकी मनोज ने उस कोबरे के साथ खेलना शुरू कर दिया. कभी मनोज जहरीले सांप को अपने गले में लपेट लेता तो कभी अपने हाथों में रखकर उसके साथ खेलता.

 इतना ही नही  मनोज ने सांप को अपने हाथों में पकड़ लिया और चाकू से उसके दांत तोड़ने लगा. कुछ देर बाद उसने चाकू से गोद-गोद कर जहरीले सांप को मार डाला. पर इस दौरान सांप ने उसे कई बार डंसा. जिससे कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई.  मनोज के मौत से उसके परिवार में मातम का माहौल है. वहीं मनोज का सांप के साथ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.