ब्रेकिंग
गरबा में एंट्री से पहले गौमूत्र पिलाने की सलाह, बाबा बागेश्वर बोले- बेटियों दुर्गा बनना, बुर्के वाली नहीं✦स्कूली बच्चों से भरी मैजिक गाड़ी गड्ढे में पलटी, 7 बच्चे घायल; 5 साल के गौरव की हालत गंभीर✦सीनियर IPS अधिकारी ने सांसद सुधाकर सिंह को भेजा मानहानि का नोटिस, कहा- 15 दिन में माफी मांगे, नहीं तो 5 करोड़..✦दो दिन तक तलाश... फिर मिला 12 साल की मासूम का शव, अब आरोपी के घर के सामने हुआ अंतिम संस्कार✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट अंचल अमीन, 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦गरबा में एंट्री से पहले गौमूत्र पिलाने की सलाह, बाबा बागेश्वर बोले- बेटियों दुर्गा बनना, बुर्के वाली नहीं✦स्कूली बच्चों से भरी मैजिक गाड़ी गड्ढे में पलटी, 7 बच्चे घायल; 5 साल के गौरव की हालत गंभीर✦सीनियर IPS अधिकारी ने सांसद सुधाकर सिंह को भेजा मानहानि का नोटिस, कहा- 15 दिन में माफी मांगे, नहीं तो 5 करोड़..✦दो दिन तक तलाश... फिर मिला 12 साल की मासूम का शव, अब आरोपी के घर के सामने हुआ अंतिम संस्कार✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट अंचल अमीन, 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

सनकी टीचर का एकतरफा प्यार, 8वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

KANPUR: उत्तर प्रदेश के कानपुर से मानवत्ता को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक तरफ़ा प्यार के चक्कर में स्कूल के शिक्षक ने 8वीं क्लास की छात्रा को गोली मारकर मौत के घा

FirstBihar
Desk
2 मिनट

KANPUR: उत्तर प्रदेश के कानपुर से मानवत्ता को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक तरफ़ा प्यार के चक्कर में स्कूल के शिक्षक ने 8वीं क्लास की छात्रा को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है.

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा कि स्कूल में शैलेंद्र राजपूत नाम के शिक्षक को 15 साल की स्कूल की छात्रा से प्यार हो गया था. जिसके बाद शिक्षक ने छात्रा को प्रपोज किया लेकिन छात्रा ने टीचर का प्रपोजल एक्सेप्ट नहीं किया. जिसके बाद वो कई बार स्कूल में छात्रा को बहुत परेशान करने लगा और जब इससे भी बात नहीं बनी तो 24 अक्टूबर को छात्रा जब स्कूल वैन से उतरकर घर जा रही थी, तभी शैलेंद्र ने उसका बैग खींचकर उसे रोका और जब वो नहीं रुकी, तो शिक्षक ने छात्रा पर गोलियां चला दीं. इसमें से एक गोली छात्रा की गर्दन पर लगी.

इस घटना के बाद छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान ही छात्रा की मौत हो गई. जिसके बाद गुस्साए परिजन सड़क जमकर प्रदर्शन करने लगे साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे. जैसे तैसे पुलिस कि टीम ने गुस्साए परिजनों को शांत कराया. इस घटना के बाद पुलिस का कहना है की फरार आरोपी शिक्षक की तलाशी की जा रही है. जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.