ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

सनकी पिता ने बेरहमी से काटा बेटी का गला, हाथ में कटा सिर और विक्ट्री साइन दिखाते पहुंचा थाने

DESK : एक सनकी पिता ने अपनी बेटी का सिर काटकर धर से अलग कर दिया. इतना ही नहीं बेटी का कटा हुआ सिर लेकर हाथों में लटकाए पुलिस स्टेशन पहुंच गया. पिता ने यह कदम क्यों उठाया, इस बात का

सनकी पिता ने बेरहमी से काटा बेटी का गला, हाथ में कटा सिर और विक्ट्री साइन दिखाते पहुंचा थाने
First Bihar
2 मिनट

DESK : एक सनकी पिता ने अपनी बेटी का सिर काटकर धर से अलग कर दिया. इतना ही नहीं बेटी का कटा हुआ सिर लेकर हाथों में लटकाए पुलिस स्टेशन पहुंच गया. पिता ने यह कदम क्यों उठाया, इस बात का खुलासा जैसे ही हुआ वैसे ही इलाके में सनसनी मच गई. घटना उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की बताई जा रही है. 


बताया जा रहा है कि इंटर में पढ़ने वाली 18 साल की लड़की अपने चचेरे भाई के साथ प्रेम संबंध में थी. पिता ने दो दिन पहले उसे उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. उस दिन तो वह मौके से फरार हो गई लेकिन उसके पिता की नाराजगी कम नहीं हुई और उसने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की हत्या करने की प्लानिंग की. मौका देखकर पिता ने बेटी पर गड़ासे से कई वार किए और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया.


इसके बाद आरोपी पिता बेटी का सिर हाथ में लेकर मझिला थाने की तरफ चल दिया. रास्ते में लोग यह तमाशा देखते रहे लेकिन किसी की उसके पास जाने की हिम्मत नहीं हुई. इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. जब तक पुलिस पहुंचती वह खुद ही थाने पहुंच गया. उसे देखकर पुलिसकर्मियों के भी हाथ पैर फूल गए. तुरंत ही शख्स को हिरासत में ले लिया गया. इस खौफनाक घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है. आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस इस मामले की जांच करने में जुटी है.