Hindi News / news / संदिग्ध स्थिति में रेल यात्री की मौत, जांच में जुटी पुलिस

संदिग्ध स्थिति में रेल यात्री की मौत, जांच में जुटी पुलिस

1st Bihar Published by: RANJAN Updated Jun 15, 2022, 1:01:42 PM

संदिग्ध स्थिति में रेल यात्री की मौत, जांच में जुटी पुलिस

- फ़ोटो

SASARAM: सासाराम की है, जहां डीडीयू-मुगलसराय रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध स्थिति में एक रेल यात्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान झारखंड के जपला के रहने वाले अरुण प्रसाद के रूप में हुई है। 


बताया जा रहा है कि अरुण प्रसाद किसी ट्रेन के इंतजार में रेलवे स्टेशन पर थे। अचानक उनकी मौत हो गई। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका हैं। सह-यात्रियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तब जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया है। 


मृतक के पॉकेट से प्राप्त कागजात के आधार पर उसकी पहचान हो सकी है। चुकी इन दिनों तेज गर्मी है, और मौसम का पारा भी काफी बढ़ गया है। ऐसे में लू का प्रकोप भी देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है कि लू लगने से भी मौत हुई होगी, फिलहाल यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।