1st Bihar Published by: Updated Dec 28, 2020, 7:46:55 AM
- फ़ोटो
SAMASTIPUR : समस्तीपुर में बेखौफ अपराधयों का तांडव जारी है. अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं और क्राइम कंट्रोल का दावा करने वाली पुलिस फिसड्डी साबित हो रही है.
ताजा मामला सरायरंजन थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव की है, जहां अपराधियों ने घर में घुसकर पोल्ट्री फॉर्म के कारोबारी और किसान केदारनाथ झा की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि तीन बाइक पर सवार होकर छह की संख्या में अपराधी केदारनाथ झा के घर पहुंचे. इस वक्त केदारनाथ झा अपनी मां के साथ थे. अपराधियों ने आवाज देकर उन्हें घर के बाहर बुलाया और बाहर निकलते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक अपराधी फरार हो गए थे.
गंभीर रुप से घायल केदारनाथ झा को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गए. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि पहले से भी जमीन को लेकर उनका विवाद चल रहा था, उसी कारण घटना को अंजाम दिया गया है.