1st Bihar Published by: Updated Aug 17, 2020, 11:32:23 AM
- फ़ोटो
SAMASTIPUR: अपराधियों ने एक कुख्यात अपराधी की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक पर कई मामले दर्ज थे. बताया जा रहा है कि यह हत्या गैंगवार में हुई है. यह घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जितबारपुर में हुई है.
मृतक की पहचान दिवाकर राय जितबारपुर निवासी के रूप में हुई है. दिवाकर पर कई थानों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज है. कुछ मामले में पुलिस को भी तलाश थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दिवाकर की अपराधियों ने पहले गोली मारी. फिर उसके शव को बूढ़ी गंडक नदी के किनारे फेंक दिया. जब सुबह में लोगों ने नदी किनारे शव को देखा तो सनसनी फैल गई. फिर पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने दावा किया है कि इस हत्याकांड का जल्द ही खुलासा हो जाएगा.