1st Bihar Published by: Updated Apr 24, 2022, 3:08:07 PM
- फ़ोटो
SAMSTIPUR : इस वक्त की ताजा खबर समस्तीपुर जिले से सामने आ रही है। यहां के एक गांव में गैस लीक की घटना हुई है, जिसकी वजह से दर्जनों लोग बेहोश हो गए हैं। दरअसल, एक आइसक्रीम फैक्ट्री से गैस लीक हुई जिसके कारण लोगों की तबीयत बिगड़ी।
बताते हैं कि फैक्ट्री में गैस लीकेज शुरू हुई उस वक्त वहां काफी लोग काम कर रहे थे. अचानक ही लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी. लोग फैक्ट्री से बाहर निकलने लगे, जिससे मौजे पर अफरा तफरी मच गयी. घटना की सूचना जैसे ही आसपास के लोगों को हुई वहां भीड़ जुटने लगी. इस घटना में दर्जनों लोग बेहोश हो गये हैं.
बता दें कि घटना जिले के ताजपुर के रहीमाबाद की है. जहां एक आइसक्रीम फैक्ट्री में गैस लीकेज हुई है. जिससे वहां काम करने वालों के साथ ही आसपास के दर्जनों लोग बेहोश हो गये हैं. इस घटना के बाद आक्रोशित अस्थानीय लोगों ने ताजपुर-पुसा रोड को जाम कर दिया. जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गयी है. खबर लिखे जाने तक मौके पर पुलिस नहीं पहुंच पायी है.