ब्रेकिंग
बिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारी

समाजवाद के बहाने नीतीश का लालू परिवार पर हमला, कहा.. कुछ लोग पत्नी-बेटा पर ध्यान देते हैं

PATNA : पीएम मोदी ने परिवारवाद को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कई नेताओं की तारीफ की थी. इन नेताओं में बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी शामिल थे. आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ज

समाजवाद के बहाने नीतीश का लालू परिवार पर हमला, कहा.. कुछ लोग पत्नी-बेटा पर ध्यान देते हैं
First Bihar
3 मिनट

PATNA : पीएम मोदी ने परिवारवाद को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कई नेताओं की तारीफ की थी. इन नेताओं में बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी शामिल थे. आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार कार्यक्रम के बाद मीडिया से मुखातिब हुए. जब उनसे पीएम मोदी के समाजवाद और परिवारवाद वाले बयान पर सवाल किया गया तो वह सीएम ने इस बहाने लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा है. 


सीएम ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम लोग तो लोहिया के शिष्य हैं. समाजवाद का निर्माण उन्होंने किया. समाजवाद चलाया. हम लोग पूरा बिहार को एक परिवार मानते हैं. कुछ लोग सिर्फ अपने घर के परिवार को परिवार मानते हैं. फिर यहां समाजवाद खत्म हो जाता है. प्रधानमंत्री ने जो कुछ देखा है वही बोला है. हम जबसे राजनीति में आये हैं तबसे समाजवाद से प्रभावित हैं. और उसी को लेकर आगे चल रहे हैं. 


पार्टी के अंदर जो लोग है उन्हें प्रतिष्ठा नहीं दे रहे हैं. अपने परिवार के लोग को प्रतिष्ठा दे रहे हैं. अपनी पत्नी और अपने बेटा को दे रहे हैं तो कैसे आप समाजवाद हैं. लोगों का अनुभव क्या है. किसी परिवार में पैदा हुए तो नाम हो गया. जो लोग राजनीति में अपने परिवार पर केन्द्रित हैं उनका कोई भविष्य नहीं रहेगा. और यह शुरू भी हो गया है कई जगह. 


तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिनको कोई अनुभव नहीं है. जिनको कोई जानकारी नहीं है उनको सीधे किसी पद पर रख देते हैं. राजनीति में जो आपके साथ हैं, सक्रिय हैं उनका चयन होना चाहिए, लेकिन आप सिर्फ परिवार के लोग का चयन करते हैं. 




बता दें कि विगत दिनों पीएम मोदी के बयान पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि मोदी और नीतीश का उत्तराधिकारी नहीं तो मैं क्या करूं. नीतीश का बेटा राजनीति में नहीं आना चाहता. वह चुनाव लड़ने लायक ही नहीं है. नरेंद्र मोदी की कोई औलाद ही नहीं तो कौन दिखेगा मंच पर. लालू यादव ने कहा कि मैं तो चाहूँगा कि भगवान सभी को औलाद दे. और सबका बेटा राजनीति में आये.